खेल– आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को अब उनका नया हेड कोच मिल गया है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को अपना हेड कोच बनाया। यह बतौर हेड कोच साल 2023 में होने वाले आईपीएल के लिये काम करेंगे।
यह इस समय दक्षिण अफ्रीका के कोच हैं. वह श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। बता दें साल 2017 से जयवर्धने मुंबई इंडियंस के हेड कोच रहे हैं। लेकिन अब इन्हें टीम का फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड बनाया गया है और हेड कोच मार्क बाउचर को बनाया गया है।
मार्क बाउचर ने मुम्बई इंडियन के हेड कोच बनने पर कहा है कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह टीम आईपीएल की एक सफल टीम है। वह यह कोशिश करेंगे कि वह टीम को और मजबूत बना सके। जानकारी के लिए बता दें इंग्लैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका के 2-1 से टेस्ट सिरीज़ गंवाने के बाद बाउचर ने टी-20 वर्ल्ड के बाद कोच का पद छोड़ देने की घोषणा की है।