गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
उत्तर प्रदेश 02:38 pm3 मिनट पठन समय

रोजगार और स्किल पर योगी सरकार का फोकस, उद्योगों संग होंगे अहम समझौते

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 युवा

a

admin (Editor in Chief)

15 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 युवा प्रतिभाओं को ‘यूथ आइकन’ सम्मान से सम्मानित करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नई तकनीकों एवं उद्योगों से जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जबकि कई प्रमुख उद्योगों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

राज्य सरकार का मानना है कि उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से युवाओं की कौशल क्षमता बढ़ेगी और उन्हें बाजार की मांग के अनुरूप रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान स्किल डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा और उद्योगों से जोड़ना है, जिससे उत्तर प्रदेश रोजगार सृजन और कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना सके।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026