Viral 18

Vastu Tips: मिट्टी के बर्तन दूर करते हैं घर की तंगी 

52
×

Vastu Tips: मिट्टी के बर्तन दूर करते हैं घर की तंगी 

Share this article

 

डेस्क। Vastu Tips: आज के समय में फ्रिज का इतना चलन है कि लोग मूलभूत सुविधाओं से दूर हो चुके हैं। एक समय था जब ठंडे पानी के लिए मिट्टी के बर्तन को उपयोग किया जाता था लेकिन अब ना के बराबर ही घड़ा या सुराही जैसी कोई चीज देखने के लिए मिलती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के इन घड़ा या सुराही का घर में होना अति शुभ माना गया है, सेहत के लिए लाभकारी हैं ही मिट्टी के बर्तन लेकिन जब इन बर्तनों में पानी भरकर रखा जाता है तो वास्तु लाभ भी होता है और शुभफल प्राप्त होते हैं।

सुराही या मिट्टी का घड़ा घर में रखें

वास्तु के हिसाब से पानी से भरी सुराही घर में होनी चाहिए, ऐसा करने से धन की कभी कमी नहीं होती है और अगर मिट्टी का छोटा घड़ा भी घर में पानी से भरा रखा हो तो भी लाभ मिलता है। इन बर्तनों को कभी खाली न रखें नहीं तो उल्टा असर हो सकता है वहीं वास्तु के अनुसार सुराही या मिट्टी का घड़ा घर में रखने के लिए उत्तर दिशा को चुने, यह जल के देवता की दिशा मानी जाती है।

मिट्टी के घड़े को चूल्हे के पास न रखें

वास्तु की माने तो मिट्टी का घड़ा घर में खाली रखने से घर में परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं, करियर में सफलता की इच्छा रखने वाले शाम के समय हर दिन मिट्टी के घड़े के पास एक दिया और कपूर जरूर जलाएं। ऐसा करना आपके लिए बहुत लाभकारी होगा वहीं मिट्टी के घड़े को चूल्हे के पास न रखें इससे घर में आर्थिक परेशानियां प्रवेश करने लग जाती हैं।