Viral 18राज्य

संघ के खीर खिलाने के कार्यक्रम में चाकूबाजी, 7 लोग घायल 

डेस्क। जयपुर के दशहरा मैदान में गुरुवार रात संघ की ओर से खीर खिलाने के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। तभी वहां चाकूबाजी की घटना सामने आई। कई संघ के कार्यकर्ता घायल भी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) के एक कार्यक्रम में चाकूबाजी की घटना देखने को मिली है। गुरुवार देर रात संघ के कार्यकर्ता करणी विहार इलाके में दशहरा मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव भी मना रहे थे। इसी कार्यक्रम में खीर खिलाने का कार्यक्रम भी चल रहा था।

हनुमान चालीसा पर हुआ विरोध

शिव मंदिर में संघ का खीर उत्सव चल रहा था तभी संघ कार्यकर्ता जयघोष लगा रहे थे। इस पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने एतराज जताया तो संघ कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बोलनी शुरू कर दी। इसके बाद बाप-बेटे आए और संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी शुरू कर दी। इसमें संघ के 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, निम्बार्क नगर के संघ कार्यकर्ता का शरद पूर्णिमा उत्सव भी मना रहे थे और इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था, जिसके बाद कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए करणी विहार में भारी पुलिस बल को तैनात करा गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी ने ये बताया है कि आरएसएस के शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में खीर बांटी जा रही थी, तभी चाकू और अन्य हथियारों से लैस हमलावरों ने सभा में घुसकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। बीजेपी नेता चतुर्वेदी ने बोला कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।