देश– सोमवार के दिन पुलिस ने जानकारी दी कि महिला का साथी उसके लिए दरिंदा बन गया। उसने महिला की पहले गला दबाकर हत्या की उसके बाद उसके शव के आरी से 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ो को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में फेंका।
आरोपी का नाम आफ़ताब अमीन पुनेवाला है। इन्होंने अपनी साथी श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया और इनकी क्रूरता का खुलासा 6 महीने बाद हुआ है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस लगातार इस कोशिश में जुटी है कि वह इस मामले की तह तक जा सके।
आरोपी आफ़ताब ने पुलिस को बताया उसने शशव के टुकड़े आरी से किए थे। टुकड़ो को छुपाने के लिए उसने फ्रिज खरीदा था और उस फ्रिज में उसने अपनी महिला साथी के शव के टुकड़ो को रखा था। बदबू से बचने के लिए उसने घर मे रूम फ्रेशनर और अगरबत्ती का उपयोग किया था।
जानकारी के मुताबिक आफ़ताब और श्रद्धा मुंबई के एक काल सेंटर में काम करते थे। दोनो में उसी दौरम प्रेम हुआ और जब परिजन ने उनके रिश्ते को नही स्वीकार किया। तो वह दोनो दिल्ली चले आए। मई में श्रद्धा ने आफ़ताब पर शादी का दवाब बनाया तो आफ़ताब और उसके मध्य झगड़ा शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि झगड़ा बढ़ने के बाद आफ़ताब ने श्रद्धा की मौत का जाल बुना और उसे मौत के घाट उतार दिया। वह आधी रात में श्रद्धा के शव के टुकड़े फेकने के लिए निकलता था और दिल्ली के अलग अलग इलाको में उसके शव के टुकड़ों को फेंकता था।
श्रद्धा के एक मित्र के मुताबिक आफ़ताब उसे काफी परेशान करता था। वह उसके साथ मारपीट भी करता था और उसके ऊपर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाता था। वही जब श्रद्धा इसका विरोध करती तो वह उसके साथ निर्मम व्यवहार करता था।