Breaking NewsLatest Newsदेश - विदेश
क्यों रूसी कमांडो के हमले को वोलेदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया पागलपन

विदेश– रूस युक्रेन के मध्य विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। वही इस बीच रूस के कमांडो ने युक्रेन के पूर्वी कस्बे बुखमुत को कब्जाने की कोशिश की है। जिसे युक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर ज़ेलेंस्की ने पागलपन करार दिया है।
जानकारी के लिए बता दें युक्रेन का यह कस्बा दोनेत्स्क प्रांत प्रांत का हिस्सा है। युद्ध से पूर्व यहां करीब 70 हजार लोग रहते थे। लेकिन युद्ध के बाद से लगातार रूस इसे टारगेट किए हुए हैं और बीते कुछ दिनों से यह कस्बा रूसी हमले का केंद्र बना हुआ है।
हमले को देखकर युक्रेन के राष्ट्रपति गुस्से से भर गए हैं उन्होंने कहा यह कस्बा वह जगह है। जहां रूस के कमांडो अपना सबसे अधिक पागलपन दिखा रहे हैं। क्योंकि यह लोग महीनों से यहां के लोगो को मौत की आग में झोंक रहे हैं।