देश– जब से फ़िल्म रामसेतु रिलीज हुई है। आस्था का प्रतीक कहे जाने वाले रामसेतु के अध्यन की मांग उठने लगी है। हिन्दू धर्म के लोग बार बार यह कह रहे हैं कि यह राम के युग का प्रतीक है यदि इसका अध्ययन किया जाएगा तो हमे उस समय के साक्ष्य मिलेंगे।
लोगो ने यह दावा किया है कि आज तक रामसेतु पर कोई शोध नही हुआ है।लेकिन अगर इस पर शोध किया जाए तो रामयुग से जुड़े कई बड़े रहस्यमयी सच हमारे सामने आ जायेंगे। वही रामसेतु की खोज को लेकर विशेषज्ञ का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है।
अगर वास्तव में रामसेतु पर शोध किया जाए तो इससे हमारी संस्कृतिक विरासत में कई नई चीजें जुड़ेगी। वही हम इसके उस रहस्य को उजागर कर सकेंगे जो उसे सबसे अलग और आकर्षक बनाता है।
इतना ही नही रामसेतु का आधा हिस्सा भारत मे है तो आधा हिस्सा श्री लंका में। अगर इसपर शोध होता है और इसके वैज्ञानिक तर्क खोजे जाते हैं तो हमे अपने आध्यात्मिक विषयो में अन्य धार्मिक चीजे जोड़ने का मौका मिलेगा