विदेश– ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। महारानी एलिजाबेथ ने ब्रिटेन पर 70 साल तक राज किया है। वही अब ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स होंगे। जब से महारानी एलिजाबेथ की मौत की खबर सामने आई है तब से उनके जीवन से जुड़े कई पहलू सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं इसी में एक है उनके जन्मदिन का किस्सा।
क्योंकि महारानी एलिजाबेथ साल में अपना जन्मदिन दो बार मनाती थी। जब महारानी एलिजाबेथ ने महारानी का पद नही ग्रहण किया था तब यह अपना जन्मदिन 21 अप्रैल को मनाती थी। लेकिन जब यह महारानी बनी तो इनके दूसरे जन्मदिन का सिलसिला शुरू हुआ और यह साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाने लगी।
महारानी एलिजाबेथ का दूसरा जन्मदिन उनका आधिकारिक जन्मदिन होता था। इस दिन पूरे ब्रिटेन में खुशी का माहौल होता था। परेड की जाती थी। इस दिन कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। महारानी का यह दूसरा जन्मदिन जून में आयोजित होता था। उनका दूसरा जन्मदिन 17 जून को और पहला जन्मदिन 21 अप्रैल को मनाया जाता था।
जाने क्यों 17 जून को चुना गया आधिकारिक जन्मदिन-
आधिकारिक जन्मदिन की शुरुआत साल 1748 से किंग जॉर्ज द्वितीय की घोषणा के साथ हुई थी. उन्होंने घोषणा की थी की जब भी राजघराने का कोई उत्तराधिकारी राजगद्दी संभालेगा तो उसका भव्य जन्मदिन 17 जून को मनाया जाएगा। इस दिन परेड के साथ साथ कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तब से अब तक हर उस उत्तराधिकारी का जन्मदिन 17 जून को मनाया जाने लगा जो राजगद्दी पर बैठता है। इसे व्यक्ति का आधिकारिक जन्मदिन कहा जाता है।