विदेश– पाकिस्तान लगातार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को पकड़े की कवायद में जुटा हुआ है। वही अब इस परिपेक्ष्य में पाकिस्तान ने तालिबान से बातचीत की है। पाकिस्तान ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि उसपर पश्चिमी देशों का दवाब है की वह मसूद अजहर को हिरासत के है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे आतंकी घोषित कर दिया है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में तालिबान से संपर्क करके मसूद अजहर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कहा है। पाकिस्तान ने ऐसा इस कारण भी किया है कि वह तालिबान में छुपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी आवश्यक है क्योंकि कई देश यही चाहते हैं।
पाकिस्तान का दावा है कि मसूद अजहर तालिबान सत्ता वाले अफगानिस्तान में नांगरहर प्रांत या कुनार प्रांत में छुपा हुआ है। यह अफगानिस्तान तब आया था जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना आधिपत्य स्थापित किया था। हालाकि इस बात का अभी तक कोई पुख्ता साक्ष्य नही मिला है कि उसने अफगानिस्तान पर कब्जा करने में तालिबान की मदद की थी।
जानकारी के लिये बता दें मसूद अजहर और दो अन्य आतंकियों को भारत सरकार की ओर से दिसंबर 1999 को हाईजैक करके काठमांडू से कंधार ले जाए गए इंडियन एयरलाइंस के विमान के यात्रियों को छोड़ने के बदले रिहा किया गया था। वही अब पाकिस्तान ने तालिबान से मसूद अजहर की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।