विदेश– चीन की चालाकियों से पूरा विश्व परिचित हैं। हर कोई यह बात जनता है कि चीन खुलकर तो नही लेकिन आंतरिक रूप से भारत का भला कभी नही चाहता है।
वही अब बांग्लादेश में चीनी राजदूत ने कुछ ऐसा किया है कि भारत और चीन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं।
बांग्लादेश से चीनी राजदूत ने हिंदी चीनी भाई भाई का नारा बुलंद किया। चीनी राजदूत ली जिमिंग यही नही रुके उन्होंने बांग्लादेश में भारत की जमकर तारीफ की और कहा मैं भारत का बड़ा फैन हूँ। वही भारत और चीन एक साथ मिलकर आर्थिक और सीमा विवाद को हल कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, यह दोनो देश एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी नही है। मैं बंगाल की खाड़ी को हथियारों से लैस नही देखना चाहता। भारत और चीन अब एक साथ खड़े हैं।