विदेश– तुर्की की ड्रोन बनाने वाली कम्पनी Bayraktar का भारत को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कम्पनी ने दावा किया है कि वह अपने ड्रोन भारत को नही बेचेगी। तुर्की के यह फैसला वैसे भारत पर कोई खास प्रभाव नही डालेगा। क्योंकि भारत तुर्की की नीतियों से भली भांति परिचित हैं। यह भारत के लिए कोई नई बात नही है।
क्योंकि तुर्की हमेशा से पाकिस्तान का बड़ा समर्थक रहा है और पाकिस्तान भारत का बड़ा दुश्मन है। कहते हैं दोस्त का दुश्मन का हमारा दुश्मन होता है। हालाकि तुर्की ने कभी ओपन यह स्वीकार नही किया है कि वह भारत का विरोधी है लेकिन उसका पाकिस्तान के प्रति असीम प्रेम इस बात का सबूत है। यह चाह कर भी भारत का हितैषी नही बन सकता है।
जानकारी के लिए बता दें तुर्की की Bayraktar कम्पनी तब सुर्खियों में आई जब इसने रूस को अपने ड्रोन सप्लाई किये थे। अमेरिका ने इस बात से काफी नाराजगी जाहिर की थी और तुर्की का विरोध भी किया था। बता दें तुर्की ने रूस को ड्रोन तब सप्लाई किये जब रूस और युक्रेन के मध्य युद्ध छिड़ा हुआ था।