डेस्क। वैसे इस दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां कई लोग जाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं कई जगह अद्भुत रोमांच से भरी हुई होती हैं तो कुछ जगह डरावनी भी हैं। छुट्टियों में लोग अलग-अलग और खास जगहों पर घूमना काफी पसंद करते हैं।
तो वहीं आज हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो आश्चर्यजनक रूप से काफी मासूम है। फ्रांस में एक सड़क इन दिनों सार्वजनिक बहस का विषय बनी हुई है। इस सड़क पर वाहन चलाने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। वहीं अगर आप भी फ्रांस जाने की सोच रहे हैं तो यहां जरूर आएं।
साथ ही समुद्र के बीच में बनी यह 3 किमी लंबी सड़क हाई टाइड के समय 13 फीट पानी में डूब जाती है और ऐसा रोज होता है।
यह पैसेज डू गोइस नोइरमौटियर द्वीप को बर्नौफ की खाड़ी से जोड़ता है। यह सड़क जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी है। लोगों के लिए द्वीप पर जाने का यही एकमात्र रास्ता है। और इस सड़क के कारण हजारों पर्यटक फ्रांस भी आते हैं। यहां पानी बहुत तेजी से ऊपर उठता है और पल भर में पूरा रास्ता आंखों से ओझल भी हो जाता है।