विदेश– चीन की फौज ने यह घोषणा की है कि गोगरा-हॉटस्प्रिंग के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से भारत और चीनी सैन्य टुकड़ियां पीछे हट गई है। एक बयान के मुताबिक अब दोनो देश इस मसले को सुलझाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि सुनिश्चित तरीके से दोनो देश पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
इस संदर्भ में चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन के 16 वें दौर की वार्ता का यह नतीजा सामने आया है। कि अब दोनो देशो की सेनाएं जियनान दबान (गोगरा हॉटस्प्रिंग) से पीछे हट रही हैं। यह दोनो देशो के लिये हितकारी है।
जानकारी के लिये बता दें जियनान दबान (गोगरा हॉटस्प्रिंग) लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी विवाद का मुख्य कारण है। बीते 2 साल से यहां भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने खड़ी है। लेकिन अब दोनो देशो ने पीछे हटने का निर्णय लिया है। अब दोनो देश हॉटस्प्रिंग के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 पर पेट्रोलिंग नहीं करेंगी।
जाने क्या है भारत का मत-
भारत ने हमेशा ही शान्ति का परिचय दिया है। भारत कभी भी किसी समस्या का समाधान युद्ध से नही निकालना चाहता है। लद्दाख में जारी विवाद को लेकर भारत ने हमेशा कहा है कि वास्तविक रेखा नियंत्रण पर जारी विवाद खत्म होना चाहिए। क्योंकि यह द्विपक्षीय रिश्ते के लिए ठीक नही है। अगर समन्वय बनाकर चलना है तो पहले विवाद खत्म करना होगा।
इस समस्या को सुलझाने के लिए भारत और चीन के मध्य 16 राउंड की वार्ता हुआ और अंत मे दोनो देशो की सहमति बनी और दोनो देशो की सेनाओं ने पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू की।