बिजनेस– भारतीय जीवन बीमा निगम आज के समय की सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय बीमा कम्पनी है। इसने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी बीमा पॉलिसी बनाई है। यह किसी एक वर्ग विशेष के लिए नही बल्कि सभी वर्गों के बेहतरीन बीमा पॉलिसी है।
वही आज हम आपको LIC की जीवन शिरोमणि (Jeevan Shiromani) योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। यह LIC की बेहतरीन स्कीम है। इस स्कीम के तहत आपको 1 करोड़ रुपये एश्योर्ड राशि की गारंटी मिलती है।
LIC की यह योजना नॉन लिंक्ड योजना है। इसकी शुरुआत 19 दिसम्बर साल 2017 में की गई थी। यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है. यह योजना गम्भीर बीमारी को भी कवर करती है।
इस योजना के तहत पॉलिसीहोल्डर्स डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मुहैया कराता है। वही जीवित रहने पर एक निश्चित समय पर भी रिटर्न मिलता है।
इस योजना लाभार्थी अपनी पॉलिसी के आधार पर इससे लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन पॉलिसी पर लोन ब्याज दर के आधार पर मिलेगा।