India – देश मे महिलाओ के खिलाफ अपराध की रफ्तार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि आज भी लोगो की संकीर्ण सोच महिलाओ के लिए अभिशाप बनती जा रही है। महिला कितने भी उच्च पद पर क्यों न पहुँच जाए कुछ लोग उसे ओछी नजर से ही देखते है।
वही अब इस महिला के लिए आपत्तिजनक बात करने का एक नया मामला सामने आया है। खबर है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को रेप की धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले की तहरीर दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई है।
जानकारी के लिए बता दें बीते सप्ताह महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बिग बॉस कंटेस्टेंट बने निर्देशक साजिद ख़ान को हटाए जाने की मांग की थी और इस परिपेक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी थी। जिसके बाद से उन्हें रेप की धमकियां मिलना आरम्भ हो गई थी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जब से #SajidKhan को Big Boss से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। ज़ाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं। FIR दर्ज करें और जाँच करें। जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें!