विदेश– विदेश में हिन्दू को लेकर जारी विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। लगातार विदेश में सनातनियों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके धर्म को टारगेट किया जा रहा है। वही अब खबर है कि कैरेबियन राष्ट्र ‘त्रिनिदाद और टोबैगो‘ के त्रिनिदाद में हिन्दू मंदिरों पर हमला किया गया है।
बताया जा रहा है घटना सामने आने से हिन्दू समाज के लोग काफी दहशत में है। बताया गया है कि एक सप्ताह में 2 हिन्दू मंदिरों को तोड़ा गया है। यह दोनो मंदिर द्वीप पर काउवा और पेनल कस्बे में स्थित हैं। काउवा में माता काली के मंदिर को तोड़ा गया है। वही हमलावरों ने मंदिर की दीवार पर बाइबिल की कविता लिखी है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लोग इसी धर्म को मानने वाले हैं और इन्हें सनातनियों की संस्कृति से समस्या है। मंदिर की बाहरी दीवारों पर बड़े लाल अक्षरों में ‘पढ़ें निर्गमन 20:3-4’ लिखा है।
मंदिर के पुजारी के अनुसार उपद्रवियों ने मंदिर पर हमला उस समय बोला जब भक्तगण माता की पूजा करके घर वापस जा रहे थे। उपद्रवी मंदिर में घुस आए। उन्होंने मंदिर को क्षतिग्रस्त किया माता की मूर्ति तोड़ी और माता को जैतून के तेल से नहलाया। पुजारी ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में काउवा पुलिस स्टेशन में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुजारी ने कहा है कि कुछ लोग शायद ईसाई धर्म का सहारा लेकर हिंसा को भड़का रहे हैं। उनका उद्देश्य नवरात्रि की पूजा में अड़चन डालना है। मंदिर में हुए हमले के बाद भी मंदिर में पूजा जारी है। लेकिन इस घटना से हिन्दू समाज मे काफी रोष है।