डेस्क। महंगाई के कारण उछाल मरते पेट्रोल-डीजल के चलते दुनिया भर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। विश्व की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में एक MG Motor India ने यह कहा है कि जल्दी वह देश में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी।
कंपनी की इस नई प्रस्तावित कार के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी गई है। वहीं उल्लेखनीय है कि कंपनी भारत में फिलहाल सिर्फ एक इलेक्ट्रिक व्हीकल पैसेंजर कार ZS EV ही बेच रही है।
जानिए क्या होगा MG compact EV का साइज
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसकी लंबाई लगभग 2,974 मिमी, चौड़ाई 1,505 मिमी और ऊंचाई 1,631 मिमी की होगी। कॉम्पैक्ट ईवी का व्हीलबेस 2,010 मिमी है। वहीं साइज के हिसाब से देखा जाए तो नई इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट ईवी Tiago EV से छोटी होगी और नई MG कॉम्पैक्ट EV में पावरट्रेन भी मिलेगा।
वर्तमान में कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को दो बैटरी पैक के साथ बेच भी रहा है। साथ ही इन दोनों की साइज क्रमशः 17.3 kWh और 26.7 kWh है। कंपनी ने यह दावा किया कि 17.3 kWh बैटरी पैक वाली कार 200 किमी तक चल सकेगी पर बड़े बैटरी पैक वाली कार में 300 किलोमीटर की रेंज भी मिलने वाली है। वहीं दोनों ही कारों की इलेक्ट्रिक मोटर 41PS की पावर जनरेट भी कर सकेगी जिससे कार को दमदार पिकअप और स्पीड मिल सके।
यह भी बताया जा रहा है कि एमजी मोटर्स की नई कार अभी इंडोनेशिया में बेची जा रही है। वहीं यह Wuling Air EV पर आधारित होगी। अभी इसे E230 कोडनेम दिया गया है परन्तु भारत में लॉन्चिंग के समय इसे दूसरा नाम भी दिया जा सकता है।
MG compact EV में भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप होंगे बदलाव
कंपनी अपनी इस नई प्रस्तावित कार में कई नए बदलाव लेकर आ सकती हैं। ये बदलाव कार को भारतीय मौसम और जलवायु में सही तरह से काम करने में मदद भी करेंगे। इसके लिए बैटरी प्रबंधन सिस्टम को रिस्ट्रक्चर किया जाएगा। और इससे यह कार देश में पड़ने वाली तेज गर्मी और अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों का आसानी से सामना भी कर सकती है।
बता दें एमजी मोटर इंडिया ने कार की कीमत के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार नई कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब दस लाख रुपए रखी की है। नई इलेक्ट्रिक कार को 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च भी किया जा सकता है।