SSC CGL Notification 2022 Out: एसएससी सीजीएल या कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन 17 सितंबर, 2022 को जारी किया जा चुका है। साथ ही जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 20000 पदों को भरा जाना है।
जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं उनको बता दें की आवेदन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2022 है और रात 11 बजे तक यह स्वीकार होंगे। वहीं रात 11 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। SSC CGL 2022 पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18-20 वर्ष और अधिकतम 30-32 वर्ष की होनी चाहिए।
SSC CGL 2022: महत्वपूर्ण डेट्स
एसएससी सीजीएल 2022 नोटिफिकेशन डेट- 17 सितंबर 2022 है
एसएससी सीजीएल 2022 रजिस्ट्रेशन डेट- 8 अक्टूबर तक है
ऑफलाइन आवेदन शुल्क चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि- 08 अक्टूबर 2022 (23:00) है
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि- 09 अक्टूबर 2022 (23:00) है
चालान के जरिए फीस जमा कराने की लास्ट डेट -10 अक्टूबर 2022 की है
क्या होनी चहिए योग्यता
सभी पदों के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। हालांकि एसएससी सीजीएल में किसी भी मान्यता प्राप्स संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2022 के लिए क्या होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड
वोटर कार्ड
पैन कार्ड
स्कूल पास सर्टिफिकेट वा मार्कशीट
ग्रेजुएशन पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट
कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि मांगा जाए और पासपोर्ट साइज की फोटो