विदेश– बीते 6 महीने से रूस और युक्रेन के मध्य युद्द जारी है। युद्ध को रोकने के परिपेक्ष्य में कई बार दोनो देशो के मध्य वार्ता हुई है लेकिन इस वार्ता का कोई नतीजा नही निकला है। वही अब खबर है कि रूस की ओर से युक्रेन के खारकीव इलाके के पावर स्टेशन पर मिसाइल अटैक हुआ जिससे थर्मल पावर प्लांट बुरी तरह से जलकर खाक हो गया।
इस अटैक ने युक्रेन के एक बड़े इलाके में बिजली संकट लाकर खड़ा कर दिया है। यूक्रेन में इस समय बिजली सप्लाई नही हो पा रही है। युक्रेन के अधिकारियों ने इस संदर्भ में कहा है कि यह रूस की ओर से किया गया हमला है। रूस लगातार यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को बिगाड़ने में लगा हुआ है।
युक्रेन के पावर स्टेशन पर हुए हमले से खारकीव में बिजली सप्लाई बंद हुई है और युक्रेन की स्थिति काफी खराब है।पूरे इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई है. पूरे खारकीव शहर के कई महत्वपूर्ण ऑफिस भी बिजली ने होने की वजह से फंक्शन नहीं कर पा रहे हैं। युक्रेन का दावा है कि यह मिशाइल हमला रूस की ओर से किया गया है। रूसी सेना लगातार हमारे सामाजिक बुनियादी ढांचे को तहस नहस करने में जुटी हुई है।