देश– भारतीय रुपये में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट ने बाजार में उथल पुथल मचा दी है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 79.98 नीचे खिसक गया है।
यह गिरावट आज मार्केट में तेजी से जारी है। इस गिरावट के कारण पूरे बाजार में मंदी देंखने को मिल रही है। फॉरेन एक्सचेंज पर एक डॉलर के बदले में 80.47 रुपये मिल सकते हैं।
जानकारों का कहना है कि रुपया में आई तेजी से गिरावट से महंगाई बढ़ सकती है और इसका प्रभाव बाजार में देखने को मिलेगा। अनुमान है कि फेडरल रिज़र्व की ब्याज़ दरों में भी बढ़ोतरी देंखने को मिल सकती है।