भारत– ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से पूरा ब्रिटेन शोक में है। 19 सितंबर को एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार होगा। वही चार्ल्स द्वितीय को ब्रिटेन का किंग घोषित कर दिया गया है। ब्रिटेन की महारानी की अंतिम यात्रा के लिए अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक ब्रिटेन में रहेंगी। भारत की ओर से आय बयान के अनुसार भारत और ब्रिटेन के रिश्ते को एलिजाबेथ द्वितीय के कार्यकाल में काफी मजबूती मिली है।
भारत और ब्रिटेन के रिश्ते को न सिर्फ मजबूती मिली है बल्कि भारत और ब्रिटेन एक साथ आगे बढ़े हैं। जब भी भारत को आवश्यकता हुई ब्रिटेन ने मित्रता का हाथ आगे बढाया है। एलिजाबेथ द्वितीय ने कॉमनवेल्थ प्रमुख रहते हुए दुनिया के लाखो लोगों की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जानकारी के लिए बता दें 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हुआ था। उनके निधन से पहले ही ब्रिटेन में लिज ट्र्स ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था और उनको बोरिस जॉनसन ने अपना आधिकारिक रूप से इस्तीफा सौंपा था।