Malaika Arora Birthday: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान आज अपना 49 वां जनम मना रही है। मलाइका अरोड़ा को उनके फैंस खूब बधाई दे रहे हैं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इनके ग्लैमरस के आगे इनकी उम्र पता ही नही चलती। इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपने आइटम सांग्स से लोगो का दिल जीत लिया है।
सलमान खान की लोकप्रिय फ़िल्म दबंग में मुन्नी बदनाम सांग में मलाइका अरोड़ा को खूब लोकप्रियता हासिल हुई। मलाइका अरोड़ा की फीस 5 लाख है। यह कई ब्रांड्स का एड भी करती है।
इनकी शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। लेकिन जब दोनो के बीच सामंजय नही बैठा तो दोनो अलग हो गए। अब मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है।
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा अपनी और अर्जुन की तस्वीरें साझा करती रहती है। लोग इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हालाकि मलाइका की उम्र अर्जुन कपूर से अधिक है लेकिन इसके बाद भी दोनो एक दूसरे के साथ खुश हैं।
बता दें मलाइका अरोड़ा की टोटल नेटवर्थ लगभग 80 करोड़ रुपए के आस पास है. एक्ट्रेस के पास 20 करोड़ की कीमत का खुद का घर भी है।