देश– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उन एजेंसियों को डरने की बिल्कुल भी आवश्यकता नही है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। वही जो भी देश के लिए अहित काम कर रहा है और भ्रष्ट है। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ऐसे लोगो के लिए कोई रियायत नही होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, आज हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं। हमे यह समझना चाहिए कि अब हमारे यहां अपराध और अपराधी के लिए जगह नही है। सभी सरकारी एजेंसियों को एक साथ काम करना चाहिए और चीजो को व्यवस्थित करने का प्रयास करना चाहिए।
हमारी सरकार को आठ साल हो गए हैं। बीते सालों में जो व्यवस्था बनाई गई है उसे परिवर्तित करने की आवश्यकता है। क्योंकि हमें अब एक ऐसे देश का निर्माण करना है जो अपराध मुक्त हो। जहां भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह न हो।
उन्होंने आगे कहा, जब यह सम्भव होगा तभी हमारे देश का सुद्रण विकास होगा। हमारी सरकार आत्मनिर्भर भारत के लिए काम कर रही है। जबसे हमने प्रयास किए हैं तबसे भ्रष्टाचार में कमी आई है। जल्द ही हम अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।