विदेश– स्लोवेनिया ने नतासा पिर्क मुसर को अपनी पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना है। यह पेशे से पत्रकार और वकील है। इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और वामपंथी के समर्थन से इन्होंने विजय हासिल की है।
जानकारी के लिए बता दें मुसर ने देश के पूर्व विदेश मंत्री और जाने वाले कंज़रवेटिव नेता एंज़ लोगर को मात दी है। मुसर ने लगभग 54% वोट जीते, वहीं उनके प्रतिद्वंदी लोगर को 46% वोट मिले।
बातते चले यहां 20 लाख लोगों की आबादी वाले देश में 49.9% मतदान हुआ था.अपनी जीत के बाद मुसर ने कहा, “स्लोवेनिया ने एक ऐसा राष्ट्रपति चुना है जो यूरोपीय संघ में विश्वास करता है, उन लोकतांत्रिक मूल्यों पर यक़ीन करता है जिन पर यूरोपीय संघ की स्थापना हुई.