देश– भारत अपना व्यापार विदेशों में खूब बढ़ा रहा है। आज भारत के मशाले विदेशों की शान बन रहे हैं। भारत की चीजों का जितना उपयोग भारत के लोग नही करते हैं उससे आज के समय मे कई गुना भारतीय वस्तुओं का उपयोग विदेश में होता है।
वही अब कॉफी के संदर्भ में एक खुलासा हुआ है जिसमे कहा गया है कि भारत के लोगो से अधिक भारत की कॉफी को विदेश में पसन्द किया जाता है। विदेशी लोगो को भारत की कॉफी बेहद पसंद है। 70 फीसदीं भारत की कॉफी विदेश जाती है।
जाने कब बढ़ा भारत मे कॉफी का बिजनेस-
भारत मे कॉफी का बिजनेस साल 2010 से बढ़ा है। साल 2010 में कॉफी के व्यापार में 32.43 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है. साल 2010-11 में कॉफी का निर्यात 185 हजार टन था. अब ये निर्यात साल 2020-21 में 245 हजार टन हो गया है.
साल 2020 में भारत कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश बन गया और साल 2021 और 2022 में भारत ने कॉफी का 42 फीसदी ज्यादा एक्सपोर्ट किया। जानकारी के लिए बता दें भारत कुल कॉफी प्रोडक्शन का 70 फीसदी हिस्सा निर्यात कर देता है.वही साल 2020-21 में कॉफी निर्यात पहली बार 1 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचा।