Local Breaking Newsदेश - विदेश

जाने कब लॉच होगा चंद्रयान 3

देश– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान3 के लॉन्च को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसरो से कहा है कि जून में वह चंद्रयान 3 लॉन्च करेगे।

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा है कि, चंद्रयान-3 (सी-3) मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिए अगले साल जून में प्रक्षेपित किया जाएगा। 

एबॉर्ट मिशन और मानवरहित परीक्षण उड़ान की सफलता के बाद इसरो की योजना 2024 के अंत तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजने की है।

बताते चलें सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां यान उतारने का भारत का पहला प्रयास विफल हो गया था।

सोमनाथ ने कहा, ‘सी-3 तैयार है. यह सी-2 की प्रतिकृति नहीं है. इस यान की अभियांत्रिकी बिल्कुल अलग है. हमने इसे काफी मजबूत बनाया है ताकि इसमें पिछली बार जैसी दिक्कतें सामने नहीं आएं.’

Related Articles

Back to top button