मनोरंजन– नागिन फेम ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 से सुर्खियों में है। लोग इनकी लव लाइफ को खूब पसंद करते हैं और इन्हें इनके फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है।
लेकिन बीबीसी के इंटरव्यू के मुताबिक करण कुंद्रा ने तेजस्वी से अपनी शादी के सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा है कि मैं अभी जी रहा हूँ। जो वर्तमान में है वही सच है। भविष्य में मेरी शादी हो सकती है या नही भी। मैं अभी से कुछ नही कह सकता।
मैं और तेजस्वी साथ है। हम वर्तमान पर भरोसा करते हैं। हम दोनों के पास अपना अपना करियर है। हम अभी से यह निश्चित नही कर सकते हैं कि हमारा भविष्य क्या होगा। लेकिन हम अपना वर्तमान अच्छे से जी सकते हैं। हम अपना वर्तमान जी रहे हैं।