राजनीति– कांग्रेस पार्टी में इस समय अध्यक्ष पद को लेकर तरह तरह के बयान सामने आ रहे हैं। वही अब अध्यक्ष पद को लेकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कहा है कि यह महज एक पद नही है। यह एक विचारधारा है।
हमारी यह यात्रा बेरोजगारी के खिलाफ एक जंग है। हमारा उद्देश्य देश मे उत्पन्न हुए मतभेद को खत्म करके सभी को एकजुट रखना है। वही अगर हम बात कांग्रेस अध्यक्ष के पद की करते हैं तो सिर्फ एक पद नही है। क्योंकि यह विश्वास है यह विचारधारा है।
वही अध्यक्ष पद के साथ अपने नाम के परिपेक्ष्य में उन्होंने कहा मैं उस पद का प्रत्याशी हूँ या नही यह इस यात्रा से ध्यान हटाने वाली बात है। लेकिन मैं अडिग हूँ मेरा पूरा फोकस यात्रा पर है। वही यात्रा में यूपी के न जुड़ने पर राहुल बोले…
यह यात्रा एक जगह से दूसरी जगह जाने की यात्रा है। यह लोगो का जुड़ाव है यह लोगो का विश्वास है। हम अभी यूपी नहीं जा रहे हैं. हम गुजरात, बिहार, बंगाल भी नहीं जा रहे हैं। वही यह सत्य सभी जानते हैं कि 10 हजार किलोमीटर तक नही चला जा सकता है।