डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने अपनी Note Series में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए Infinix Note 12 2023 को 20000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया जा रहा है। इनफिनिक्स नोट 12 2023 को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। वहीं आपको बता दें कि नोट 12 सीरीज में इससे पहले कंपनी भारत में Note 12 5G और Note 12 Pro 5G को भी लॉन्च कर चुकी है।
उम्मीद है कि इनफिनिक्स नोट 12 2023 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फिलहाल कंपनी ने भारत में इस हैंडसेट को लॉन्च करने से जुड़ी कोई जानकारी हीं दी है।
कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 12 2023 स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के सिंगल वेरियंट में लॉन्च किया गया है। वहीं इस फोन की कीमत 199 डॉलर (करीब 16,400 रुपये) है। साथ ही हैंडसेट को ब्लू, ग्रे और व्हाइट कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
इनफिनिक्स नोट 12 2023 की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें दिया गया 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर बहुत कमाल का है। इनफिनिक्स का यह फोन 4G ऑफर के साथ आता है। वहीं इस फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। और स्टोरेज के लिए 128 जीबी का विकल्प भी मिलता है। फोन की स्टोरेज का इस्तेमाल कर Extended RAM फीचर के जरिए रैम को 5 जीबी तक एक्सटेंड भी किया जा सकता है।
इस फोन में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ आती है। वहीं स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। और इस स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेज़ल मिलते हैं। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत का है। स्क्रीन पर बीच में एक छोटी सी नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। वहीं इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा की बात करे तो इनफिनिक्स नोट 12 2023 में रियर पर ड्यूल-टोन पैनल मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और AI लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर भी दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट भी मिलता है। फोन में बांयी तरफ पावर और वॉल्यूम जबकि दांयी तरफ सिम-ट्रे है। I यह फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 10.6 के साथ आता है। और इस फोन की मोटाई 7.8 मिलीमीटर और वज़न करीब 195 ग्राम का है।