International – अमेरिका में भारतीय मूल की सांसद के साथ अभद्रता भरा व्यवहार हुआ है और उन्हें भारत लौट जाने की धमकी दी गई है। इस बात की पुष्टि सांसद प्रमिला जयपाल ने खुद की है। उन्होंने कहा पुरुषों ने फोन पर उनके साथ अभद्रता भरी बात की है। उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं और उनको भारत वापस चले जाने की सलाह दी है।
इस संदर्भ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेड कर रहा है। ऑडियो को चेन्नई में जन्मी जयपाल ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस ऑडियो में पांच मैसेज एडिट किये गए हैं। इसमे भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील बातें कही गई है। ऑडियो में एक आदमी उन्हें गम्भीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है और कह रहा है उनकी भलाई इसी में है की वह भारत लौट जाए।
जानकारी के लिये बता दें 55 वर्षीय जयपाल पहली भारतीय अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व किया है। जयपाल ने ट्वीट करते हुए कहा मैंने यह करना उचित समझा क्योंकि हम हिंसा को।नही स्वीकार कर सकते हैं। हम किसी प्रकार के लिंग या नस्लवाद के खिलाफ है। हम इसे स्वीकार नही करते यह हिंसा के अंतर्गत आता है।