देश– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल से शुरू हुई है। कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा उनके लिये संजीवनी बूटी साबित होगी। वही इस यात्रा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जो लोग अंग्रेजों को मानते हैं वह देश मे जहर फैलाने का काम कर रहे हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में एकता, भाईचारे और देश की समस्याओं को लेकर है। कन्याकुमारी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल बोले, मैं कन्याकुमारी की धरती को नमन करता हूँ। यह पवित्र है यहां से स्वामी विवेकानंद शक्ति लेकर गए और उन्होंने पूरी दुनिया को सन्देश दिया।
यही से महात्मा गांधी ने भाईचारे और शान्ति का संदेश दिया। यहां हर किसी को सहारा मिलता है। यही वह जगह है जहां से गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी और सत्य, अहिंसा का मार्ग अपनाया और अंग्रेजों के आधिपत्य से देश को मुक्त करवाया।