Sports – भारत और इंग्लैंड के मध्य सेमीफाइनल का दूसरा मैच आज एडिलेड मैदान में खेला गया। भारत ने आज के मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया और भारत को हार का मुह देखना पड़ा।
भारत की ओर से इंग्लैंड के सामने महज 168 रन का लक्ष्य रखा गया। जिसे इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने बिना एक विकेट गवाए 170 रन बनाए और भारत को बाहर का रास्ता दिखा दिखा दिया।
इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। हार के बाद भारत की टीम को काफी निराश झेलनी पड़ी।