रोचक– जानवर जो इंसानों पर निर्भर रहते हैं। उनके जीवन यापन का साधन उनका मालिक होता है। वह उन्हें जैसे चाहे वैसे रख सकता है और जब चाहे तब अपने हिसाब से उनसे काम करवा सकता है। वही अगर हम कुत्तों की बात करे तो यह इंसानों का सबसे प्रिय और वफादार जानवर है। लेकिन कुत्तो की जिंदगी इतनी आसान नही होती है।
जहां कुछ कुत्ते आराम की जिंदगी जीते हैं। वही कुछ कुत्ते एक एक रोटी को तरसते है। लोग उन्हें बेवजह पीटते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के कुत्ते करोड़पति है। लोग वहां सिर्फ कुत्तो को प्यार नही करते हैं बल्कि उनके नाम बिघो जमीन भी है।
करोड़पति कुत्ते गुजरात के बनासकांठा जिले पालनपुर तालुका इलाके के है। इस इलाके के गांव कुशकुल में एक परंपरा के चलते कुत्ते करोड़पति बनाए गए हैं। यहां के कुत्तो को करोड़पति बनाया जाता है उनके नाम काफी जमीन है। इस गांव में करीब 7 हजार लोग रहते हैं। यहां लोगो का व्यापार पशु पालन और खेती बाड़ी करना है।
इस गांव के लोग काफी धनवान है और इस गांव के कुत्तो को यहां के लोग अमीर रखते हैं। यहां के कुत्तो के नाम 20 बीघा जमीन है। इस जमीन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।
यह गांव नवाब का गांव था। नवाबों ने गांव के लोगो को 20 बीघा जमीन दी। गांव के बुजुर्गों ने कहा हम इंसान हैं हम अपना भरण पोषण मेहनत करके कर सकते हैं। लेकिन कुत्ते बेजुबान जानवर है। इसलिए गांव के लोगो ने कुत्तो के नाम जमीन करदी। इस बीस बीघा जमीन की कीमत करोड़ो की हो गई क्योंकि जमीन के किनारे से एक सड़क गुजर रही थी। जिसके बाद इस गांव के लोग करोड़ पति बन गए।