Diwali Rangoli Tips 2022: दरवाजे पर बनी रंगोली घर की शोभा तो बढ़ाती ही है। वहीं रंगोली का आध्यात्मिक रूप से भी बड़ा महत्व है। रंगोली के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा रहता है। साथ ही दिवाली पर लगभग सभी लोग अपने घरों के बाहर रंग-बिरंगी रंगोली भी बनाते हैं।
साथ ही कई लोगों को रंगोली बनाना बहुत मुश्किल काम भी लगता है। वहीं अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जिससे आपकी रंगोली आसानी से बन सके।
– आपको बता दें वर्तमान में बाजार में कई रेडीमेड रंगोली डिजाइन उपलब्ध हैं। जिन पर आपको बस रंग जोड़ने की जरूरत होती है। बस आपकी रंगोली तैयार है।इसके लिए आपकोसबसे पहले रंगोली की मनचाही डिजाइन चुननी है।
– वहीं अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, तो जमीन पर चाक से रंगोली बनाएं और इसके बाद बनाई गई आकृति को अपने पसंदीदा रंग से भर लें। जिसके बाद आपकी पसंद रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
– आप बर्तनों की मदद से भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए जमीन पर एक बर्तन रखें और उसके चारों ओर रंगों का घेरा बना लें फिर इसके बाद एक बड़ा कटोरा रखें, इस गोले के बाहर भी रंगों का गोला बना लें। अब इसी तरह से आप एक बड़ा बर्तन रखकर कई गोले बना सकते हैं। और जब यह घेरा बन जाए तो आप इसके अंदर कुछ पत्तों की डिजाइन बना लीजिए। नहीं तो आप इसके अंदर असली फूल की पंखुड़ियां भी डालकर अपनी रंगोली को सजा सकते हैं।
– ऐसा कहा जाता है कि दरवाजे के पास बनाई गई रंगोली से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।