Deepotsav In Ayodhya: पिछले साल की तरह ही अयोध्या में दीपोत्सव की बहुत जोरो से तैयारी जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं साथ ही योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव होगा। अयोध्यास में दीपोत्सव का आयोजन साल 2017 में योगी सरकार द्वारा शुरू किया था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने वाले हैं। जिसके बाद वह राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति भी देखेंगे। वहीं 5:40 पर राम कथा पार्क में श्रीराम के राज्याभिषेक के साक्षी भी बनेंगे।
इसके बाद 6:30 बजे मां शरीफ की आरती में शामिल होंगे जिसके बाद वे शाम 6:40 बजे राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा भी लेंगे। वहीं रात 7:30 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी भी होगी। पीएम के स्वागत के लिए राम नगरी के हर चौक चौराहे को अच्छे से सजाया जा रहा है।
इसके तहत राम की पैड़ी के आसपास के मंदिरों को एक रंग में रंगा जा रहा है। वहीं इस बार दीपोत्सव में 15 लाख दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।
इस दीपोत्सव में 8 देशों की रामलीला का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है वहीं पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई चुकी हैं। साथ ही मंगलवार को मुख्य सचिव और प्रदेश के डीजीपी अयोध्या की तैयारियों का निरीक्षण भी करने वाले हैं। इसके साथ ही राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक भी होनी है।