राजनीति– कल हिंदी दिवस के मौके पर जहां हर कोई हिंदी की सराहना करता दिखाई दिया। वही कनार्टक में जनता दल सेक्युलर (जदएस) के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने हिंदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। उनका यह बयान इस समय काफी ट्रेड में है। क्योंकि उन्होंने हिंदी बोलने वालों की तुलना गोलगप्पे वाले से कर दी है।
उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई यह आरोप लगाया है कि यह जबरन कर्नाटक के लोगो पर हिंदी भाषा थोपना चाहते हैं। यह लोग राज्य में हिंदी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन यह ये नही समझ रहे हैं कि हम अपने राज्य में दिल्ली की भाषा को नही थोपने देंगे।
उन्होंने आगे हिंदी का मजाक बनाते हुए कहा है कि हमें हिंदी सीखने और गोल गप्पे बेचने के लिए उत्तर भारत जाने की जरूरत नहीं है। गुजरात और हिंदी भाषी राज्यों के ये सभी लोग यहां पानी पुरी बेचने आते हैं। उनकी इस टिप्पणी पर अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नही आई है। लोग उन्हें उनके अतरंगे बयानों के लिए ही जानते हैं अभी हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से गुस्सा होकर पार्टी छोड़ दी थी।