स्वास्थ्य– लहसुन के बिना हमारे किचन में मानो कोई काम ही नही हो पाता। सुबह जैसे ही हम गैस जलाते हैं और सब्जी का मसाला तैयार करते हैं। उसके लिए हमे लहसुन की आवश्यकता पड़ती है। कहते हैं लहसुन सब्जी में स्वाद बढ़ा देता है।
वही लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिये भी काफी फायदेमंद होता है। कुछ लोग लहसुन को तेल में तल कर खाते हैं और तर्क देते हैं कि इसके सेवन से सर्दी नही लगती है। वही कुछ लोग कच्चे लहसुन को खाते हैं।
लहसुन हमारे ह्रदय को मजबूत बनाता है और हमने ह्रदय रोग से लड़ने की ताकत देता है। वही अगर आप अंकुरित लहसुन खाते हैं। तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ताजे लहसुन से अधिक फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानते हैं अंकुरित लहसुन खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होता है।
जाने अंकुरित लहसुन के फायदे-
अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं। तो यह आपको ह्रदय रोग से बचाता है। इसके अर्क से रक्त का प्रवाह सही होता है। जिसके कारण ह्रदयघात की संभावना कम हो जाती है।
अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन रोजाना करते हैं तो यह आपको जल्दी बूढ़ा नही होने देता है। इसमे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को ग्लो देता है और आपकी उम्र कभी कम नही होती है।
अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावनाएं कम हो जाती है।
क्योंकि अंकुरित लहसुन फाइटोकेमिकल्स कैंसर पैदा करने वाले कंपाउंड्स कार्सिनोजेन्स की गतिविधि को सीमित करते हैं।