देश– कल यानी बुधवार के दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने एक मेगा रैली का आयोजन किया और इस रैली में बड़े बड़े नेताओं ने संबोधन किया।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी औ यह 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल गए और राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा यह यात्रा कांग्रेस की लिए महत्वपूर्ण है। इससे कांग्रेस पार्टी में नई जान आएगी। पार्टी पुनः ऊर्जा के साथ स्थापित होगी। मैं इस यात्रा का हिस्सा विचार और भावनाओं से रहूँगी। मैं उन सभी 120 साथियों को बधाई देना चाहूंगी जो 3600 किलोमीटर की इस पद यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, आजादी के इतने साल बाद आज हमें भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता पड़ी। देश मे लाखो लोग आज यह क्यों महसूस कर रहे हैं कि अब एकजुटता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्रीय ध्वज आसानी से नहीं मिला. ये कोई तोहफा नहीं है बल्कि भारत के लोगों ने कमाया है. ये राष्ट्रीय ध्वज हर भारतवासी, उनके धर्म, उनके राज्य हर चीज का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने आगे कहा, बीजेपी और आरएसएस सोचते हैं कि यह झंडा उनकी निजी संपत्ति है. बीजेपी सोचती है कि वे सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा सकते हैं. समस्या यह है कि वे भारतीय लोगों को नहीं समझते हैं. भारतीय लोग डरे नहीं. एक भी विपक्षी नेता बीजेपी से नहीं डरने वाला।