डेस्क : दुनिया में कई ऐसे समाज हैं जहां कई तरह की अनोखी परंपराएं भी निभाई जाती हैं। वहीं इसको पढ़कर या इनके बारे में सुनकर हमारे रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। कुछ इसी तरह है मिस्र के शासन में 18 वंशज की कहानी, जहां की रानी अनेकसेनामून की खूबसूरती को ही उनकी बदनसीबी के लिए जाना जाता है।
बता दें इस रानी पर इसके पिता, भाई यहां तक कि नाना ने भी बुरी नजर डाली। वहीं फिर 25 साल की उम्र में ही इस रानी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि यह दुनिया को अलविदा कह कर चली गई तो आइए हम आपको बताते हैं मिस्र की इस बदनसीब रानी की कहानी…
यह कहानी मिस्र के उस दौर की है जब राजा आखानातेन का राज था। वहीं उनके शासन ने वहां किसी को पसंद नहीं किया था, क्योंकि उन्होंने किसी भी देवता की पूजा करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी। और यहां सिर्फ सूरज की ही पूजा होती थी। इसके अलावा यह राजा काफी रंगीन मिजाज का बताया जाता था। उस दौर में यहां रिवाज था कि राजघराने में सगे भाई बहनों की ही शादी हो जाती है, ताकि राजघराने में किसी और की दखलअंदाजी ना होने पाएं।
बता दें इसी कारण से राजा आखानातेन ने अपनी बहन किया से शादी की। जिससे उनकी तीन बेटियां और एक बेटा भी हुआ। तीनों बेटियों में सबसे सुंदर बेटी अनेकसेनामून थी जिस पर उसके पिता की गंदी नजर पड़ गई। और 15-16 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी बेटी का शारीरिक शोषण किया।
पर 45 साल की उम्र में ही इस राजा का निधन हो गया। जिसके बाद गद्दी पर उसके 9 साल के बेटे तूतनखामन को बैठाया गया, जो बेहद कमजोर और हमेशा बीमार रहा करता था। ऐसे में उसकी शादी उसकी सगी बहन अनेकसेनामून से करवा दी गई और उस समय इस रानी की उम्र 17 साल की थी।
वहीं दोनों की शादी तो हो गई उनकी दो संताने भी हुई लेकिन दोनों ही मर गई और कहा जाता है कि राजा ने खुद अपनी बेटियों को जहर देकर मार दिया था, क्योंकि ये संतान उनकी नहीं थी। इसके बाद 18 साल की उम्र में ही तूतनखामन का निधन हो गया और अब मिस्र के साम्राज्य की रक्षा अनेकसेनामून पर आ गई थी।
राजा की मृत्यु के बाद आईया नाम की एक अधेड़ की नजर रानी पर पड़ गई जो रिश्ते में उसका सगा नाना लगता था। जिसके बाद उसने मिस्र पर हमला किया और अपनी सगी नातिन से ही शादी कर ली। रानी कभी ऐसा नहीं चाहती थी इसलिए शादी करने के कुछ समय बाद ही 25 साल की उम्र में उस रानी की मौत हो गई। इतनी कम उम्र में जिस तरह से इस रानी का शोषण हुआ इसी के चलते उसे बदनसीब रानी कहा जाता है।