मनोरंजन– भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने स्टाइल और गानों से अक्सर लोगो का दिल जीत लेती है। अक्षरा सिंह के गानों का अंदाज लोगो को काफी पसंद है और यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वही अब नवरात्र के मौके पर अक्षरा सिंह ने माता रानी का एक गाना रिलीज किया है।
अक्षरा सिंह के नए गाने का नाम चौसठ जोगीनिया माई’ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने यू ट्यूब पर रिलीज किया है। रिलीज होते ही इस सांग ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
इस गाने को 11 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इसके व्यू लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अक्षरा सिंह ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम पर।भी शेयर किया है।इस गीत में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे चामुंडा देवी के अवतार में नजर आ रही हैं।