Local Breaking Newsदेश - विदेश

38 की महिला 65 का पति लोग समझते हैं ससुर , जाने इस कपल की पूरी स्टोरी

Social media – सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो किसी को भी पॉपुलर बना दे। आय दिन इस पर कोई न कोई वीडियो या किसी का पोस्ट चर्चा का विषय बन जाता है। वही इन दिनों पाकिस्तान के एक कपल की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर ट्रेड में है। वैसे तो इन कपल्स की शादी को 9 साल बीत गए हैं लेकिन अब अचानक से इस जोड़े ने अपनी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की तो यह सुर्खियों में आ गए।

कपल की लव स्टोरी के चर्चा के आने का एक मात्र कारण उनकी उम्र है। असल में महिला की उम्र 38 साल है और पुरुष 65 साल का है। इनकी लव स्टोरी एक यू ट्यूब चैनल के माध्यम से सामने आई है। बताया गया है कि युवक रेलवे में नौकरी करता था। उसकी पहली पत्नी ह्र्दय रोग से पीड़ित थी। उनका जब इंतकाल हुआ तो युवक बिल्कुल अकेला पड़ गया।

युवक की तीन बेटियां थी। लेकिन वह अपनी नौकरी के कारण अपनी बेटियों के साथ ज्यादा नही रह पाता था और बाहर जाया करता था। उन्हें अपनी बेटियों की परवरिश की काफी चिंता थी उन्हें नही समझ आ रहा था कि वह क्या करे। अचानक से उन्हें एक महिला के बारे में पता चाहता है। उस महिला के पति ने उसे छोड़ दिया होता है। 

यह वही महिला है जिससे उन्होंने शादी की होती है। उस समय महिला की उम्र 28 साल और इनकी उम्र 55 साल थी। इन्होंने बिना विचार किये महिला से शादी कर ली। महिला ने अपनी शादी को लेकर कहा जब पहली शादी हुई और पति की बदसलूकी सही तब यह निश्चय किया की अब शादी नही करूंगी। लेकिन जब इनसे शादी हुई तो जिंदगी का मतलब समझ आया।

यह सच मे बहुत अच्छे हैं इन्होंने हमेशा सम्मान दिया है। महिला ने आगे बताया उसका पहला पति उसके वर्तमान पति का कजिन था।

महिला ने कहा शुरुआत में हमे थोड़ी दिक्कत आई। इनकी उम्र ज्यादा थी। लेकिन अब हमारा रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा है। इन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। हमारे तीन बच्चे हैं और हम सब काफी खुश हैं। उन्होंने आगे बताया पहले सोहर की बेटियों ने उन्हें स्वीकार नही किया था वह उम्र में बड़ी थी। लेकिन बाद में सब सकारात्मक हुआ और रिश्ता मजबूती के साथ जुड़ गया।

महिला ने आगे कहा, कई बार उन्हें लोगो के ताने सुनने पड़ते हैं। लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह तरह की बाते करते हैं। कोई उनके पति को उनका ससुर कहता है तो कोई उन्हें बाबा बताता है। लेकिन महिला ने कहा मुझे लोगो की बातों से कोई फर्क नही पड़ता मैं इनके साथ खुश हूं और यही मेरे लिये काफी है।

Related Articles

Back to top button