सच और मीडिया

मीडिया में करियर बनाने के लिए डिग्री नहीं इन विषयों का ज्ञान आवश्यक

10
×

मीडिया में करियर बनाने के लिए डिग्री नहीं इन विषयों का ज्ञान आवश्यक

Share this article

Media – मीडिया में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं को मीडिया की समझ होना अत्यधिक आवश्यक है। आज के समय मे युवाओ को लगता है कि वह मीडिया का कोर्स किसी संस्थान से कर लेंगे और मीडिया में उन्हें एक बेहतर जॉब मिल जाएगी।

लेकिन वास्तविकता इस परिदृश्य से बिल्कुल अलग है। क्योंकि मीडिया में जॉब करने के लिए आपको बड़े संस्थान से डिग्री लेने से अधिक आवश्यक आपके पास एक विशेष विषय का ज्ञान होना। क्योंकि आपको जॉब कोई भी संस्थान नहीं अपितु आपका ज्ञान दिला सकता है।

यदि आप मीडिया इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो आपको अपने अंदर एक विशेष प्रकार का ज्ञान अर्जित करना आवश्यक है। अगर आपको लिखने का शौक है तो आपको एक बीट पर उम्दा लिखना आना चाहिए और आप जिस भी भाषा मे लिखना चाहते हैं आपको उसका ज्ञान होना आवश्यक है।

इसके अलावा अगर आप रिपोटिंग करना चाहते हैं तो आपको मुद्दों की समझ होनी चाहिए और राजनीति के मुद्दो पर आप बेहतर बोलने में निपुण हों। इसके अलावा मीडिया में अलग अलग फील्ड की जॉब्स है। लेकिन यह जॉब्स आपको तभी मिल सकती हैं जब आप अलग अलग विषय का ज्ञान जानते हैं।