राज्य

Weather update: इतने राज्यों को बारिश का हाई अलर्ट 

डेस्क। Weather update: वापसी से पहले ही दक्षिण पश्चिम मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत बरसा रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जन-जीवन बेहद प्रभावित हुआ है। साथ ही, मैदानी राज्यों में नदियां उफान पर हैं, सड़कों पर जलभराव हुआ है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो, अगले सप्ताह भी पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोगों को बारिश से काफी जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बोला है कि आने वाले सप्ताह में भी पश्चिम, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

आईएमडी की विज्ञप्ति के अनुसार, अगले सप्ताह कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बन रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना दिखाई दे रही है।

जम्मू कश्मीर में कौन साधेगा समीकरण, किसका बनेगा दबदबा

इन राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ये बताया कि 15 सितंबर को झारखंड, छत्तीसगढ़ और 16 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 17 और 18 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की भी संभावना है। 15 और 16 सितंबर के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अत्यधिक वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 18 से 20 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भी यही हाल रहने वाला है।

पितरों को कैसे करें खुश, घर में बढ़ेगी सुख संपत्ति

11 राज्यों में हाई अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बोला कि गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश पर एक गहरा दबाव बनता दिखाई दे रहा है। इस दबाव के कारण रविवार को 11 राज्यों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इनमें, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम और मेघालय भी शामिल हैं। इन राज्यों में से आज के लिए ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।