राज्य

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबियत 

डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया है।

बता दें राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत काफी बिगड़ गई है, जिसके तुरंत बाद ही उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति काफी गंभीर है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास को शाम 6:30 बजे मेदांता में एडमिट किया गया था। यूरिनरी समस्या और खाने की समस्या को लेकर उन्हें वहां एडमिट करवाना पड़ा था। महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य उस समय खराब हो गया था, जब वह कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए हुए थे।

NET UG Exam 2024: जानिए कितनी जा सकती है कट ऑफ 

स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें ग्वालियर में दिखवाया भी गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण कल शाम उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया।

मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहले भी अस्वस्थ होने पर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता में इलाज हुआ है।