राज्य

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 कर्मचारी घायल इतनी मौतें 

डेस्क। जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत हुई है वहीं 9 कर्मचारी घायल भी हुए हैं। धमाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में जबरदस्त धमाका हुआ वहीं जिले के खमरिया में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत भी हो गई है जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी के एफ 6 सेक्शन में बड़ा धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा ही धराशायी हो गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की खबर आई है। आशंका है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य भी जारी है।

डेबिट कार्ड पर आपको मिलता है 10 लाख तक बीमा, ज्यादा तर लोग अनजान 

जानकारी के अनुसार, धमाके में इमारत का एक हिस्सा ही ढह गया और खबर है कि कई मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं वहीं प्रशासन प्रभावित लोगों की पहचान करने और उनकी मदद के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस दुखद दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि भी की गई है और गंभीर रूप से घायल नौ अन्य का इलाज करा जा रहा है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची हैं और विस्फोट की वजह भी अभी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने ये भी बताया कि विस्फोट मंगलवार सुबह खमरिया में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध फैक्ट्री में हुआ था। यहां बम और विस्फोटक चीजें भी बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि घायलों तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।