राज्य

गणपति विसर्जन में बड़ा हादसा, आग में झुलसी इतनी महिलाएं 

डेस्क। गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है, उमरेड इलाके में गुरुवार की रात गणपति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। जिस दौरान आतिशबाजी भी हो रही थी। इस बीच आतिशबाजी की वजह से अचानक चिंगारी कई लोगों के ऊपर चल गई। वहीं आतिशबाजी में आठ से दस महिलाओं के झुलसने की भी जानकारी सामने आई है। भारी भीड़ की वजह से घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।

भीड़ के बीच की गई आतिशबाजी

बता दें गुरुवार की शाम नागपुर के उमरेड इलाके में गणपति विसर्जन के कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। इसी बीच किसी ने आतिशबाजी की और आतिशबाजी भीड़ के बीचो-बीच में कर दी गई, जिससे चिंगारी लोगों के ऊपर चली गई। इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में भागने की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं। आपको बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के दौरान आतिशबाजी के कारण आठ से दस महिलाएं झुलस चुकी हैं।

घटना का वीडियो सामने आया है

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहले लोगों को जुलूस में शामिल साफ देखा जा सकता है, जहां ढोल-नगाड़े भी बज रहे हैं। वहीं इसी बीच अचानक से आतिशबाजी होती है और हर तरफ धुआं उठने लगता जाता है। जुलूस में शामिल महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लग गए। हालांकि घटना में आठ से दस महिलाओं के झुलसने की सूचना मिली है। आनन-फानन में घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस का यह कहना है कि मामले की जांच करी जा रही है।