राज्य

क्यों महत्वपूर्ण है लोकसभा अध्यक्ष का पद, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ और इसी के साथ लोकसभा के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं और आम सहमति बनाने का दौर भी शुरू हो गया है| सत्ता पक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला का नाम नामित किया है| सरकार ने इस पर आमसहमति बनाने की कोशिश की पर उसे सफलता नहीं मिल पाई|  विपक्ष उपाध्यक्ष पद की मांग करने पर लगा हुआ था| सरकार ने इस मांग को ठुकरा दिया है| अब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा| सत्तारूढ एनडीए की ओर से ओम बिरला और विपक्षी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के सुरेश मैदान में होंगे तो आइए जानते हैं कि क्या है लोकसभा अध्यक्ष का पद और क्यों यह महत्वपूर्ण पद है:-

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किस नियम से किया जाता है?

लोकसभा अध्यक्ष का पद का संसदीय लोकतंत्र में काफी महत्वपूर्ण स्थान रहता है| लोकसभा अध्यक्ष के बारे में कहा जाता है कि संसद सदस्य अपने-अपने चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं,लेकिन अध्यक्ष सदन के ही पूर्ण प्राधिकार का प्रतिनिधित्व भी करता है| लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव संविधान के अनुच्छेद-93 के तहत करा जाता है| लोकसभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सांसद अपने बीच में से करते हैं|

आपातकाल लगाने वाले करते हैं संविधान के प्रति अपने प्रेम का दावा : पीएम मोदी

लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव इसके सदस्य सभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत के जरिए करा जाता है| यानी जिस उम्मीदवार को उस दिन लोकसभा में मौजूद आधे से अधिक सांसद वोट देते हैं, वह लोकसभा अध्यक्ष बनता है| अध्यक्ष के लिए कोई विशेष योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, उसे केवल लोकसभा का सदस्य ही होना चाहिए| यह उम्मीद करी जाती है कि लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने वाले सदस्य में संविधान,देश के कानून, प्रक्रियाओं, नियमों और संसद की परिपाटियों की अच्छी समझ भी होगी|

लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लोकसभा अध्यक्ष सदन का कामकाज ठीक से चलाने के लिए जिम्मेदार भी होता है| इसलिए यह पद काफी महत्वपूर्ण रहा है| संसदीय बैठकों का एजेंडा लोकसभा अध्यक्ष ही तय करते हैं| साथ ही सदन में किसी तरह का विवाद पैदा होने पर कार्रवाई भी लोकसभा अध्यक्ष द्वारा ही की जाती हैं| लोकसभा की विभिन्न समितियों का गठन अध्यक्ष करते हैं|

ओम बिरला 17वीं लोकसभा में भी अध्यक्ष थे|

आपातकाल में पीएम मोदी ने दिया था ये भाषण, संघ के विरोध में निभाई अहम भूमिका 

लोकसभा का अध्यक्ष,लोकसभा सचिवालय के प्रमुख होते हैं| यह सचिवालय उनके नियंत्रण में काम करता है| लोकसभा सचिवालय के कर्मियों, संसद परिसर और इसके सुरक्षा प्रबंधन का काम भी अध्यक्ष ही देखते हैं|

Related Posts

1 of 744