राज्य

रिक्शा वाले के घर डिनर पर जा रहे केजरीवाल को क्यों गुजरात पुलिस ने रोका , देखे वीडियो

22
×

रिक्शा वाले के घर डिनर पर जा रहे केजरीवाल को क्यों गुजरात पुलिस ने रोका , देखे वीडियो

Share this article

गुजरात– गुजरात मे इस साल के अंत मे चुनाव होना है। जहां अभी तक गुजरात मे बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देंखने को मिलती रही है। वही इस बार गुजरात मे एक नया अध्य्याय शुरू होने वाला है। क्योंकि अब गुजरात मे आम आदमी पार्टी की धमक दिखाई दे रही है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ गुजरात मे आप को स्थापित करने की योजना बना चुके हैं। वही कल जब अरविंद केजरीवाल ने रिक्शा चालक की एक सभा को सम्बोधित किया और उसके बाद एक रिक्शा चालक ने उन्हें अपने घर डिनर पर आने का न्योता दिया तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे हामी भर दी।

लेकिन अरविंद केजरीवाल का यह निर्णय शायद गुजरात पुलिस को बिल्कुल नही पसन्द आया। जब वह डिनर के लिये रिक्शा चालक के घर जाने लगे तो उन्हें गुजरात पुलिस ने रोक लिया। पुलिस की इस हरकत से अरविंद केजरीवाल भड़क उठे। पुलिस और केजरीवाल के मध्य काफी नोकझोंक हुई। 

इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरविंद केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह पुलिस को मना कर रहे हैं कि उन्हें किसी भी प्रकार की सुरक्षा की आवश्यकता नही है।

जानकारी के लिये बता दें अरविंद केजरीवाल ने आज अहमदाबाद में रिक्शा चालकों की एक सभा को सम्बोधित किया है। इस सभा के दौरान विक्रम दंतानी नाम के एक ऑटो-रिक्शा चालक ने केजरीवाल से उनके घर पर रात का खाना खाने का अनुरोध किया. उसने कहा मैं आपका प्रशंशक हूँ सोशल मीडिया पर आपके वीडियो देखें है। 

आप पंजाब में एक ऑटो वाले के घर खाना खाने गए थे। क्या आप मेरे घर चलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने रिक्शा वाले की बात सुनकर धड़ाक से हां बोल दी। लेकिन पुलिस ने उन्हें डिनर के लिये नही जाने दिया।