राज्य

Weather update: यूपी में कब होगी बारिश जानिए 

Weather update: मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ने वाली है। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तक दिन में ही गर्मी और लू के थपेड़े आपको झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन अब रात में भी काफी आग बरस रही है। ऐसा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण हुआ है। न्यूनतम तापमान दो दिन से 32 डिग्री से अधिक चल रहा है जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक पर है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक रहा।

 दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा और यहां तापमान 46.9 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

राजधानी में बीते एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साथ ही जून में अब तक चार दिन लू की स्थिति बनी भी रहेगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 जून तक गंभीर लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी करा है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

छ: साल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान हुआ, इससे पहले वर्ष 2018 में न्यूनतम तापमान 33-34 डिग्री के करीब पर रहा था। अभी गर्मी से राहत के संकेत भी नहीं मिले है।

आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे कश्मीर का दौरा, उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित 

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच में रहने वाला है। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

राहत की बात की जाए तो 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी। इस दिन आंधी व बूंदाबांदी का अनुमान भी है। इस कारण पारा भी 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पररहेगा। 21 जून को तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अभी दिल्ली के लिहाज से मानसून कमजोर बना हुआ है एक दो दिन में यह तेजी पकड़ने वाला है। ऐसे में जून के अंत में ही दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना भी है।

Related Posts

1 of 743