राज्य

Water Crisis Delhi: पानी की किल्लत से परेशान दिल्ली, भाजपा कांग्रेस दोनों के प्रर्दशन जारी 

डेस्क । Water Crisis Delhi: दिल्ली में पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार को भाजपा लगातार कठघरे में लाकर खड़ा कर देती है। आज दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा प्रदर्शन भी कर रही है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर अपना विरोध जताया। दिल्ली में भाजपा कई जगहों पर प्रदर्शन भी कर रही है।

पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुट गई हैं। पेयजल संकट पर भाजपा आज दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन भी कर रही है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में अपना विरोध प्रदर्शन किया है। इससे पहले कल कांग्रेस ने भी जल संकट को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

दिल्ली सरकार छिपा रही अपनी कमियां : योगेंद्र चंदोलिया बोले

शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को घेर लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार के पास बिल्कुल भी जगह नहीं है और कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा भी फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है और जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

Weather update: यूपी में कब होगी बारिश जानिए 

दिल्ली के अंदर जल संकट हर पल गंभीर रूप लेता जा रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। वहीं इससे पानी की किल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से काफी परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर रहती है। इन सबके बीच आज दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने भी पहुंचे हैं। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी है। आप विधायकों ने ये भी बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र भी दे दिया है।

Related Posts

1 of 743